रात में शुक्राणु अपने आप क्यों निकलते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:59

क्या nightfall घरेलू इलाज से ठीक किया जा सकता है?
क्या रोज नाईट फॉल होने के कारण आपको रूममेट के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है?

मेरी उम्र 17 साल की है और मैं एक शर्मनाक प्रॉबल्म के कारण बहुत परेशान हूँ। एक दिन सुबह जागने पर मैं देखा कि अनजाने में वीर्य स्खलित (ejaculate) हो गया है। बाद में मुझे पता चला कि ये नाईट फॉल है। लेकिन मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि ये है क्या? ये क्यों होता है और इससे कोई खतरा तो नहीं होता है? मुझे ये जानना है कि नाईट फॉल का क्या कोई घरेलू इलाज है?

सच तो ये है कि नाईटफॉल कोई बीमारी या प्रॉबल्म नहीं है। ये नैचुरल शारीरिक प्रक्रिया है। अब आपके सवालों का जवाब देते हैं।

नाईट फॉल क्या होता है? ये क्यों होता है?

नाईट फॉल असल में रात में वीर्य का उत्सर्जन (nocturnal emission) होता है जो किशोरावस्था में लड़कों को होता है। प्यूबर्टी के समय लड़कों के शरीर में कई तरह से हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसके कारण वीर्य का उत्सर्जन होता है। ये बॉडी की नैचुरल प्रक्रिया होती है जो वयस्क अवस्था तक चलती रहती है।

असल में नाईट फॉल के द्वारा शरीर से अतिरिक्त स्पर्म या सीमन निकल जाता है। ये मन में किसी तरह की बेचैनी या कामोत्तेजक (erotic) सपना देखने पर होता है।

क्या ये सेहत के नजरिये से नुकसानदायक होता है?
ऐसा नहीं है, जब तक कि इसके कारण आपको कोई शर्मनाक अवस्था का सामना न करना पड़े। ये बिल्कुल नॉर्मल होता है क्योंकि शरीर का अतिरिक्त स्पर्म सेक्स करने या मास्टरबेट करने के कारण निकल जाता है अगर आप इन दोनों में कुछ भी नहीं करते हैं तो वह नाईट फॉल के द्वारा निकल जाता है।

क्या नैचुरल तरीके से इससे बचा जा सकता है?

वैसे तो नाईट फॉल के साइड इफेक्ट के बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलता है। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनके मदद से आप नाईट फॉल होने के संभावना को कम कर सकते हैं-

सोने के पहले गर्म पानी से नहायें- शायद आपको पता नहीं गुनगुने गर्म पानी से नहाने से मन और शरीर दोनों शांत हो जाता है इससे आपको जल्दी नींद आ जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि मन शांत होने पर रात को कामोत्तेजक स्वप्न नहीं आयेंगे।

कामोत्तेजक चीजें न देखों न पढ़ो- अगर आप सोने के पहले कामोत्तेजक चीजें देखते या पढ़ते हैं तो वैसे ही सपने रात को देखने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए पोर्न मूवीज़ रात को न देखें।

रात को सोने के पहले ग्रीन टी पियें- क्योंकि ग्रीन टी या तुलसी पीने से मन शांत रहता है और रात को सोते समय मन में किसी तरह की बेचैनी नहीं रह जाती है। जिससे नाईट फॉल होने की संभावना कम हो जाती है।
एक्सरसाइज- एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर तंदुरूस्त हो जाता है वरन् शरीर के थक जाने से नींद भी अच्छी आती है।
अगर आप किसी प्रकार की दवा लेना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक वैद्द के पास जायें वह आपको शिलाजीत, वंग भस्म, ब्राह्मरी या जायफल लेने का तरीका बता देंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info